'आज ही नाली सीधी कराओ... या फिर आपको भी सस्पेंड कराऊं', IAS ने पटवारी को निकाला, तहसीलदार को दी अंतिम चेतावनी
दतिया।
MP के दतिया कलेक्टर IAS स्वप्निल वानखड़े जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर बसई पहुंचे. यहां जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने शिकायत मिलने पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया. साथ ही एसडीएम से कहा कि नया पटवारी ऐसा रखो जो नेताओं के लिए काम नहीं करे, बल्कि जनता के लिए काम करे. तहसीलदार को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर काम में सुधार नहीं हुआ तो गाज उन पर भी गिरेगी. दरअसल, बसई कस्बे में नाली निर्माण कार्य चल रहा है. यहां कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने मकानों को सीलन से बचाने के लिए नाली के नक्शे को बदलवाकर उसे आड़ा-तिरछा करवा दिया था. इसके पहले कलेक्टर ने जुलाई माह में भी बसई का दौरा किया था तब भी नाली को तिरछा बनाने की शिकायतें मिली थीं. उस दौरान भी कलेक्टर ने पटवारी को नाली सीधी करने के निर्देश दिए थे. इस मामले में पुलिस अधिकारियों सहित तमाम लोगों ने पटवारी शैलेंद्र शर्मा पर नेताओं के दबाव में काम करने के आरोप लगाए. वहीं, पटवारी ने भी कलेक्टर को गलत जानकारी देकर गुमराह किया. इससे वह भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. आईएएस अफसर और जिलाधिकारी स्पनिल वानखड़े ने एसडीएम से कहा, ध्यान रहे जो भी नया पटवारी रखा जाए, वो अच्छा समझदार आए. ऐसे नहीं आए जो नेताओं के लिए काम करता हो. मैंने जब बोला है तो मेरा आदेश का पालन होना चाहिए.

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन