MP में फिर पिट गई पुलिस: ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचाकर भागे जवान
दतिया।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। दतिया जिले के डिरौलीपर थाना क्षेत्र के जरा ग्राम में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया, जिससे ग्रामीण नाराज थे। शनिवार रात जब पुलिस टीम बयान दर्ज करने गांव पहुंची, तो गुस्साए ग्रामीणों ने जवानों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। दो जवानों को चोट आई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’