राम भक्ति में लीन हुए मंत्री दिलीप अहिरवार: प्रभात फेरी में भजनों पर जमकर थिरके
छतरपुर।
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों का एक अलग और जन-जुड़ाव वाला अंदाज इन दिनों प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ताजा मामला छतरपुर जिले से सामने आया है, जहाँ राज्य के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भक्ति के सागर में डूबे नजर आए।
भजन बजते ही खुद को रोक नहीं पाए मंत्री
छतरपुर में आयोजित एक भव्य प्रभात फेरी में शामिल होने पहुंचे मंत्री दिलीप अहिरवार उस समय आकर्षण का केंद्र बन गए, जब डीजे पर प्रसिद्ध भजन ‘राम जी की निकली सवारी’ गूंजने लगा। संगीत की धुन और राम नाम का जयकारा सुनते ही मंत्री जी अपनी ऊर्जा रोक नहीं पाए और झांझ-करताल लेकर नाचने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'डांस मूव्स'
मंत्री अहिरवार ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए बेहतरीन डांस मूव्स भी किए। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका यह 'देसी अंदाज' सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रभात फेरी के दौरान मंत्री जी बिल्कुल एक साधारण भक्त की तरह झांझ बजाते और झूमते हुए चल रहे थे, जिसे देखकर वहां मौजूद जनता भी काफी उत्साहित नजर आई।
भक्ति और सादगी का मेल
मोहन यादव सरकार के मंत्रियों का जनता के बीच जाकर इस तरह उत्सव मनाना उनकी सक्रियता और सादगी को दर्शाता है। इससे पहले भी प्रदेश के कई मंत्री अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में इसी तरह आम जनता के साथ घुलते-मिलते नजर आ चुके हैं।

IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध