धीरेंद्र शास्त्री का 'रहस्यमय' अज्ञातवास! आखिर कहां बैठकर लिखेंगे अपने आराध्य पर किताब?
छतरपुर।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगले सात दिन अज्ञातवास में रहेंगे। इस दौरान वे अपने आराध्य की साधना करेंगे और सन्यासी बाबा पर किताब का लेखन करेंगे। रविवार से उनका अज्ञातवास प्रारंभ हो गया है। इस दौरान वे कहां किस स्थान पर रहेंगे यह जानकारी किसी को भी नहीं दी गई है। MP के छतरपुर जिले के गड़ा स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश गए थे। यहां से वे अज्ञातवास पर चले गए हैं। एकांतवा के दौरान वे कौन से आश्रम में किस स्थान पर, कहां रहेंगे, कौन उनके साथ रहेंगे? इस तरह की जानकारी किसी को भी नहीं दी गई है।
'मेरे सन्यासी बाबा' शीर्षक से पुस्तक का लेखन
धीरेंद्र शास्त्री ने अज्ञातवास में जाने से पहले अपने कुछ निजी शिष्यों को यह जानकारी दी थी कि वे एकांतवास के दौरान 'मेरे सन्यासी बाबा' शीर्षक से पुस्तक लिखेंगे। इसमें सन्यासी बाबा के जन्म, उनकी साधना, श्री हनुमानजी महाराज की कृपा, सन्यासी बाबा द्वारा ली गई समाधि सहित जीवन के अनछुए पहलुओं और भगवद कृपा को उजागर करेंगे। बता दें कि 'सन्यासी बाबा' वे ही समाधिस्थ संत हैं, जिनका धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार के दौरान बार—बार नाम लेकर पुकार लगाते हैं।
पहले भी एकांतवास में दो पुस्तक लिख चुके हैं
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूर्व में भी एकांतवास में जा चुके हैं। उस दौरान भी उन्होंने पुस्तकें लिखी थी। वे पूर्व में 'सनातन धर्म क्या है' तथा 'मल्टी टैलेंटेड हनुमान' शीर्षक से पुस्तकें लिख चुके हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम