TI अरविंद कुजूर कांड की आरोपी आशी राजा को जमानत, 9 महीने से जेल में थी बंद
छतरपुर।
कोतवाली थाने में पदस्थ रहे टीआई अरविन्द कुजूर आत्महत्या मामले में आरोपी आशी राजा उर्फ शिवांगी 9 महीने बाद जेल से बाहर आई है. अरविंद कुजूर आत्महत्या कांड की मुख्य आरोपी आशीराजा उर्फ शिवांगी सिंह को जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार बानी की अदालत से जमानत मिली है. वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी सोनू राजा को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी थी. मुख्य आरोपी आशी राजा लगभग 9 महीने जेल में बिताने के बाद बीती रात जेल से बाहर आई.
6 मार्च को टीआई अरविंद कुजूर ने की थी आत्महत्या
आशी राजा उर्फ शिवांगी मध्य प्रदेश के चर्चित टीआई अरविन्द कुजूर सुसाइड कांड में मुख्य आरोपी है. छतरपुर कोतवाली थाने में पदस्थ रहे टीआई अरविंद कुजूर ने 6 मार्च 2025 को अपने निज निवास पर फोन पर बात करते करते हुए आत्महत्या कर ली थी. इस घटना से छतरपुर का पूरा पुलिस महकमा सन्न रह गया था. इस मामले में डॉग स्कॉड व एफएसएल की टीमों ने तमाम तरह के सबूत जुटाए थे और कुछ सबूतों के आधार पर टीआई की महिला मित्र आशी राजा उर्फ शिवांगी और सोनू राजा को आरोपी बनाया था.
टीआई को ब्लैकमेल करने के आरोप
घटना छतरपुर के नौगांव रोड स्थित पेप्टक टाउन टीआई की थी, जहां मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले 45 वर्षीय टीआई अरविंद कुजूर ने आत्महत्या कर ली थी. अरविंद 10 साल से छतरपुर और पन्ना जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे चुके थे और घटना से करीब दो साल पहले सिटी कोतवाली छतरपुर के प्रभारी बने थे. उनकी गिनती एक तेज तर्रार थाना प्रभारी में होती थी.
छतरपुर पत्थरबाजी कांड में लिया था एक्शन
कोतवाली में हुए चर्चित पत्थरबाजी कांड के दौरान अरविंद कुजूर ही प्रभार में थे ओर घटना के मुख्य फरियादी भी. उन्होंने कोतवाली पर पथराव करने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कई नामजद आरोपियो को जेल भिजवाया था. वहीं इसके कुछ समय बाद उनकी आत्महत्या के मामले के बाद शहरभर में कई तरह की चर्चाओं ने जन्म लिया. फिलहाल इस मामले में आरोपी आशी राजा व सोनू राजा जमानत पर रिहा हुए हैं, जिन्हें देखने के लिए जेल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान आशी राजा उर्फ शिवांगी जेल की ओर हाथ दिखाते हुए गाड़ी में बैठी और रवाना हो गई.

इंदौर नवकारसी विवाद ने पकड़ा तूल, 50 लाख का मानहानि नोटिस जारी
केरल में UDF की बड़ी जीत, राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया—जनता का जताया आभार
ममता बनर्जी का BJP पर तीखा हमला, ‘सीट लूटने’ का लगाया आरोप
तमिलनाडु में विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, शानदार जीत से सब हैरान
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए अमित शाह, बोले- यह धैर्य और विश्वास की जीत
बंपर जीत के बाद पीएम मोदी बोले- देशभर में लहराया कमल का परचम