बागेश्वर बाबा के भाई पर लगा किसान को गोली मारने का आरोप, जमीन कब्जाने का मामला गर्माया!
छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर किसान को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन छीनी जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा का है। जहां मंगलवार को एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है। किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है। बताया कि उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। किसान का दावा है कि जमीन देने से इनकार किया तो उन पर गोली चलाई गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी