अब थमेंगी अटकलें! गुरु की आज्ञा और माता की पसंद से घर बसाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
छतरपुर।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि शादी निश्चित रूप से होगी और जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा मिलने के बाद वह जल्द ही माता की पसंद से ही विवाह करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि गुरु जी की आज्ञा हुई है। हमने माता जी को आज ही बोला है लड़की देख लो। उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है कि जो बातें उन्होंने कही हैं, वे देर से ही सही, पूरी हुई हैं।
धीरेंद्र शास्त्री 21 दिनों तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे
शास्त्री ने बताया कि वह 21 दिनों तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे, जिसमें पांच दिन की विशेष तपस्या शामिल होगी। इस साधना के पूर्ण होने के बाद शादी की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। धीरेंद्र शास्त्री की इस घोषणा के बाद उनके अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने दोहराया कि यह विवाह उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और माता की पसंद के आधार पर होगा।

सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा