छतरपुर।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने गणतंत्र दिवस पर एक वीडियो जारी कर भक्तों को संदेश दिया है. उन्होंने देश भक्ति गीत सुनाकर कहा, "राष्ट्र रहेगा, तभी राम भक्ति रहेगी." इससे पहले बाबा बागेश्वर राजस्थान की रामगंज मंडी में कथा सुना रहे थे. जहां आस्था का सैलाब उमड़ा था. लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे थे. रामगंज मंडी में आयोजित गौ माता महोत्सव श्रीराम कथा के तीनों दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
'राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी राम भक्ति सुरक्षित रहेगी'
26 जनवरी को पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देश भक्ति में देश डूबा हुआ है. इसको लेकर प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर अपने देश और भक्तों को संदेश दिया है. उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "राष्ट्र और राम भक्ति, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी राम भक्ति भी सुरक्षित रहेगी.
देशभक्ति गीत गुनगुनाते दिखे बाबा बागेश्वर
उन्होंने देशभक्ति गीत 'मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू' गुनगुनाते हुए राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया. उन्होंने भक्तों से कहा कि "राम भक्ति और राष्ट्र दोनों का साथ चलना अनिवार्य है. इसके साथ ही यह भी बताया कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, मुंबई में मनाया जाएगा. फिलहाल राजस्थान में कथा समाप्त होने के बाद 26 जनवरी से 28 जनवरी तक बाबा बागेश्वर, सनातन मठ मुंबई में रहेंगे.