बहन को लेने जा रहे प्रजापति परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, कार के परखच्चे उड़ गए
छतरपुर।
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के गुलगंज इलाके में एक भीषण कार हादसे ने झकझोर दिया। कार को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार पूरी तरह चौपट हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बाद रास्ते से गुजर रहीं सागर आईजी हिमांनी खन्ना वहां रुकीं और घायलों को कार से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। मृतक और घायल बहन को लेकर शाहगढ़ जा रहे थे। जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के सागऱ—कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार में ट्रक ने जोरदार टक्कर सामने से मार दी और कार के परखच्चे उड़ गए, कार में सवार 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही सागऱ आईजी ने जैसे ही घटना देखी तो गाड़ी रोक कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा भेजा,जहा घायलों का इलाज किया जा रहा है। छतरपुर जिले के गुलगंज थाना इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे की खबर लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। चीखपुकार शुरू हो गई, गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचती, लेकिन उससे पहले छतरपुर से सागर वापस जा रहीं आईजी हिमानी खन्ना मौके पर पहुंची और घटना को देख गाड़ी रोककर घायलों को हॉस्पिटल भेजा। दरअसल घटना तब हुई जब सतना जिले के नागौद के पास के रहने बाले प्रजापति परिवार के साथ लोग अपनी बहन को लेने के लिए सागर जिले के शाहगढ़ जा रहे थे। उसी दौरान गुलगंज थाना इलाके के चोपरिया मंदिर के पास तेज़ रफ़्तार एक ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी और घटना होते ही कार के परखच्चे उड़ गए।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम