"अपनों से ही 'जंग': नेपानगर में कांग्रेस पार्षदों का अपनी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, बोले- 'सिर्फ आश्वासन मिला, काम नहीं!'"
बुरहानपुर।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सोमवार को चार कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया। पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप लगाया। धरने पर बैठने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर 2 से अनीषा राजेश पटेल, वार्ड नंबर 3 से वर्षा शांताराम ठाकरे, वार्ड नंबर 11 से पार्षद योगिता पाटील के प्रतिनिधि राजू दामू पाटील और वार्ड नंबर 7 से पार्षद सपना कैलाश पटेल शामिल थे। खास बात यह है कि नेपानगर नगर पालिका में कांग्रेस की ही परिषद है। धरने पर चार महिला पार्षद उनके प्रतिनिधि बैठे।
बोले- हर बार केवल आश्वासन ही मिला
पार्षदों का आरोप है कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन-चार दिनों के भीतर विकास कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे पहले क्रमिक भूख हड़ताल और फिर पूर्ण भूख हड़ताल करेंगे।
नपा अध्यक्ष से कई बार शिकायत की
पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका में कई कार्य लंबित हैं। उन्होंने सीएमओ मोहन सिंह अलावा और नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटील से कई बार शिकायत की है। उदाहरण के तौर पर, वार्ड नंबर 2 में हिलटॉप रोड का डामरीकरण नहीं हुआ है, और वार्ड नंबर 3 में तीन साल पहले खोदा गया शौचालय आज तक नहीं बना। उन्होंने यह भी बताया कि 4.80 करोड़ रुपए के कई काम पूरे नहीं हुए हैं, जिनकी अनदेखी की जा रही है।
पार्षद प्रतिनिधि शांताराम ठाकरे ने दोहराया कि अध्यक्ष और सीएमओ को स्थिति से अवगत कराया गया है, लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि यदि तीन दिन में काम चालू नहीं हुए तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
अध्यक्ष बोले- सभी वार्डों में काम चल रहे
इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने कहा कि सभी वार्डों में काम चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ नए कामों के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने कहा सभी वार्डों में नियमानुसार काम हो रहे हैं। कुछ काम के नए टेंडर लगाए गए हैं। पार्षदों से चर्चा हुई है। काम होने के बाद भी वह क्यों विरोध कर रहे हैं यह बात समझ नहीं आ रही है।

पांच राज्यों के चुनाव से पहले विपक्ष की नई रणनीति, CEC के खिलाफ योजना?
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर कई ट्रेनें रद्द
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, खड़गे बोले- ऊर्जा सुरक्षा पर असर
कोस्टल रोड पर ‘मेलोडी रोड’ से शोर की शिकायत, BMC करेगी जांच
महाराष्ट्र में Ola Cabs, Uber और Rapido की सेवाएं बंद, यात्रियों को झटका