भिंड में खाद संकट पर हंगामा:कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठे विधायक कुशवाह; बोले- किसान बेहाल, प्रशासन मूकदर्शक बना
भिंड।
भिंड जिले में किसानों को खाद नहीं मिलने से नाराज विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सोमवार को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के सरकारी निवास पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विधायक के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और किसान भी मौजूद है। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, कलेक्टर श्रीवास्तव बंगले के भीतर ही मौजूद थे, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया।
देर रात से लाइन में लग रहे किसान
किसानों ने बताया कि वे रात 12 बजे से सहकारी समितियों के बाहर कतार में खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से एक या दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। वे लगातार खाद की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे कालाबाजारी की आशंका और गहरा रही है।
विधायक बोले- प्रशासन मूकदर्शक बना
किसानों की शिकायत के बाद बुधवार सुबह विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निवास पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर खाद वितरण में पारदर्शिता न रखने का आरोप भी लगाया।
व्यवस्था सुधारने की मांग
किसानों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि खाद वितरण में सरलीकरण और पारदर्शिता लाई जाए ताकि जरूरतमंद किसानों को सही समय पर खाद मिल सके। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
मौके पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी पहुंच गए हैं। ये सभी अधिकारी विधायक को समझाने में जुटे हैं। विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर को बताया कि खाद संकट को लेकर कोई जमीनी तैयारी नहीं की गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा