हरदा से जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला: 'दतिया जीतने के लिए बांटे जाएंगे 5-5 हजार रुपये, प्रदेश में बदलाव का केंद्र बनेगा उपचुनाव'
भोपाल।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान और दावेदारी सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सीएम मोहन यादव दतिया जीतने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए कैश लेकर पहुंचे हैं।हरदा जिले में किसान महाचौपाल एवं हल्ला बोल आंदोलन के मंच पर जीतू पटवारी ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए और जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दतिया में 4 दिन बाद वोटिंग है। कुछ दिनों से मैं दतिया के चुनाव प्रचार पर था। मैंने 8-10 दिन दतिया चुनाव पर फोकस करके पाया कि दतिया उपचुनाव कांग्रेस या भाजपा का चुनाव नहीं है बल्कि प्रदेश भर की राजनीति का चुनाव है। प्रदेश की राजनीति में बदलाव का मुख्य केंद्र बिंदू दतिया का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैं गर्व और आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं कि दतिया में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा दतिया में जुटी हुई है। आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव 50 हजार करोड़ रुपए लेकर दतिया पहुंचे हैं। एक वोट का ग्रामीणों को 5-5 हजार रुपए देंगे। लेकिन फिर भी इतने बुरे हारेंगे कि अकाल्पनिक हार होगी। उन्होंने कहा कि मैं बेफ्रिक हो गया हूं। मुझे विश्वास है कि जनता, मेरे कार्यकर्ता और दतिया के आम नागरिक भाजपा को सबक सिखाएंगे। वहीं जीतू पटवारी के इस बयान के सामने आते ही सियासी बवाल मचने के पूरे आसार है। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर