सदन में गूंजेगा नीट पेपर लीक का मुद्दा: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर बजट और नीट पेपर लीक मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज सदन में नीट पेपर लीक मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगी। सिंघार ने कहा कि सरकार हर साल बजट और अनुपूरक बजट लेकर आती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस बजट से आम जनता का कितना भला होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के बजट से न तो लोगों को राहत मिलती है और न ही कोई वास्तविक लाभ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया, जिसके बाद केंद्र सरकार लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार हो गई। लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक से मध्य प्रदेश के हजारों छात्र प्रभावित हुए हैं। दो छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, लेकिन सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें कीड़े-मकोड़े कह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में पूरी मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।
24 जुलाई तक चलेगा सत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ है। यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में हंगामे के आसार से शुरू से ही रहे हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध जारी है।
अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी
कार्यसूची के अनुसार अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी। इसके अलावा सरकार छह महत्वपूर्ण विधेयकों को भी चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक तथा निरसन विधेयक सहित अन्य विधेयक शामिल हैं। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े 9 अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, फसलों के नुकसान पर कांग्रेस ने पूछा सवाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन अनुपूरक बजट व छह विधेयकों और नौ ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा होगी। वहीं, दिल्ली में पीएमओ आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद उनको हिरासत में लिए जाने के मामले पर कांग्रेस ने कड़ा रुख जताया है। आज सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी