यूसीसी विरोध में उतरी कांग्रेस: MP विधानसभा में गूंजा किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा, हाथ में पोस्टर और सांकेतिक शव लेकर पहुंचे विधायक
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधांयक विधानसभा परिसर में सांकेतिक शव लेकर पहुंचे और सरकार पर जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब जनता के मुद्दे सामने आते हैं तो सरकार सो जाती है, लेकिन विवादित विषयों को प्राथमिकता देती है। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का भी विरोध किया। विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। पोस्टरों पर लिखा था कि सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही, बल्कि नफरत की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, बेरोजगार और आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय अन्य मुद्दों पर ध्यान दे रही है।
समितियों की रिपोर्ट भी होंगी पेश
मध्य प्रदेश विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति अपने प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। इनमें याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सरकारी उपक्रम समिति, शासकीय आश्वासन समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, कृषि विकास समिति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की रिपोर्ट शामिल हैं।
कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में सांकेतिक शव लेकर पहुंचे, UCC का किया विरोध
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। विधानसभा में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत आठ विधेयकों पर चर्चा हो रही है। पक्ष-विपक्ष के बीच सबसे ज्यादा यूसीसी पर तकरार हो रही है। कांग्रेस के विधायकों ने इसका विरोध किया है। वहीं, वित्त विभाग वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी सदन में प्रस्तुत करेगा।
सदन की कार्यवाही में मंत्री अपने-अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे। इनमें महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, एमएसएमई, उच्च शिक्षा और पर्यटन विभाग के प्रतिवेदन शामिल हैं। ध्यानाकर्षण के तहत दो महत्वपूर्ण मामलों को उठाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन की कथित साजिश पर जांच