भोपाल।
एमपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतीफ अकील काले कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने यूसीसी बिल का विरोध किया है। साथ ही कहा है कि यूसीसी से मुसलमानों को बाहर किया जाए। इसके साथ ही आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।
काले कपड़े में पहुंचे विधानसभा
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार विधानसभा के इस सत्र में यूसीसी विधेयक को पेश करने जा रही है। कैबिनेट से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। अब पूरे प्रदेश में सबके लिए सामान कानून होगा। भोपाल उत्तर से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध स्वरूप वह ब्लैक कलर के स्कॉर्पियो में काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे थे।
मुसलमानों को यूसीसी से बाहर करें
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील विधानसभा में तख्तियां लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस तरह से अनुसूचित जनजाति के आदिवासियों के यूसीसी से दूर रखा गया है, उसी तरह से मुसलमानों को भी यूसीसी से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी लोगों को आजादी दी है।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। विधानसभा परिसर में उनके हाथ में दोनों तख्तियां थीं। एक में यूसीसी से मुसलमानों को बाहर करने की मांग और दूसरे हाथ में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी।
यूसीसी में मुसलमानों के लिए भी सामान नियम
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी बिल को मंजूरी दे रही है। इसमें यह प्रावधान है कि कानूनी रूप से चाहे राम हो या रहीम हो, सभी की एक ही शादी मान्य होगी। साथ ही मौखिक तलाक मान्य नहीं होगा। हलाला जैसी प्रथा अब दंडनीय अपराध होगा। मुस्लिम समाज के लोगों को इसी बात पर आपत्ति थी। अब सरकार इस विधेयक को सदन में पेश करने जा रही है।