भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज का मंगल प्रवेश; जिनालय का शिलान्यास, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भोपाल।
पहली बार राजधानी भोपाल पहुंचे आचार्य समय सागर महाराज ससंघ का शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में स्वागत हुआ। नागपुर से पदविहार करते हुए आचार्यश्री 20 मुनिराजों के साथ भोपाल की सीमा में प्रवेश कर 11 मील स्थित विद्योदय तीर्थ पहुंचे। यहां उनके सान्निध्य में नवीन जिनालय का शिलान्यास एवं आचार्य विद्यासागर वाटिका का लोकार्पण किया गया। अब रविवार को नारायण नगर से विद्योदय तीर्थ तक उनकी भव्य अगवानी शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें गुरु-शिष्यों का भावपूर्ण मिलन भी होगा। शिलान्यास का मुख्य सौभाग्य नेमीचंद-विनोद कटनेरा (आरएनजी परिवार) को प्राप्त हुआ। समारोह के दौरान आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को प्रथम आशीर्वचन देते हुए कहा कि धर्म की प्रभावना निर्मल भावनाओं से होती है। शुद्ध भाव ही जीवन और भवबंधन को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। समिति के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आचार्य संघ के चातुर्मास को लेकर पूरे जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। भोपाल की सीमा में प्रवेश के साथ ही श्रद्धालुओं ने जयघोष और भक्ति के माहौल में आचार्य श्री का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रविवार को आचार्य समय सागर महाराज ससंघ की भव्य अगवानी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नारायण नगर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विद्योदय तीर्थ पहुंचेगी, जहां गुरु-शिष्यों का भावपूर्ण मिलन होगा। आचार्य श्री की अगवानी उनके शिष्य मुनि निर्णय सागर महाराज, निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज तथा मुनि विश्रुत सागर महाराज ससंघ करेंगे।
शोभायात्रा में शामिल होंगी झांकियां
शोभायात्रा में शहर की विभिन्न जैन मंदिर समितियां, महिला मंडल, पाठशाला परिवार, सामाजिक संगठन एवं युवा समूह शामिल होंगे। इसके साथ ही जीव दया, गो-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश देती आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा रहेंगी। आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी