'लाड़ली बहना योजना बंद कराना है क्या?'... बीजेपी विधायक मीना सिंह के बिगड़े बोल, वायरल वीडियो से मध्यप्रदेश में सियासी भूचाल
भोपाल।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री के बयान का वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मीना सिंह ने महिलाओं को कहा कि लाडली बहना योजना बंद करना है क्या? हांलाकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमाई है। साथ ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, बीती 6 जून को ग्राम पंचायत कुदरी नंबर-02 में अटल सेवा सदन का लोकार्पण कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आई हुई थीं। भाजपा विधायक ने अपने संबोधन में मंच से भारत माता की जय के नारे लगवा रही थी। तभी सामने बैठी कुछ महिलाएं नारा नहीं लगा रही थी। जिस पर मीना सिंह ने मंच से महिलाओं की ओर इराशा किया और कहा कि महिलाएं क्यों नहीं बोलीं, लाडली बहना योजना बंद करना है क्या? भाजपा विधायक के इस बयान का 10 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति के समर्थन में दिया गया सामान्य संबोधन बता रहे हैं, तो कुछ लोग मीना सिंह की कथित टिप्पणी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, इस मामले में अब तक भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मीना सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की ओर से भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद यह राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।

30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार