'मेरे प्रिय मित्र...' संजय गांधी को याद कर भावुक हुए कमलनाथ, शेयर की 55 साल पुरानी अनदेखी तस्वीर
भोपाल।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने संजय गांधी को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 55 साल पुरानी फोटो पोस्ट की। जिस लोग बेहद पंसद कर रहे हैं। बता दें कि कमलनाथ ने अपने मित्र एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि व्यक्त की। कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता कमलनाथ और संजय गांधी में अच्छी दोस्ती थी। उनकी बचपन की दोस्ती समय बीतने के साथ-साथ पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों में बदल गई। बताया जा रहा है कि संजय गांधी के कहने पर ही कमलनाथ राजनीति में सक्रिय हुए और वर्ष 1968 में कांग्रेस में शामिल हो गए। संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद भी कमलनाथ गांधी परिवार से जुड़े रहे। उन्होंने कांग्रेस सरकार में कई अहम विभागों में मंत्री की भूमिका निभाई। आपको बता दें कि बीती 23 जून को स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रिय मित्र को याद करते हुए एक्स पर लिखा- "राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेरे प्रिय मित्र स्वर्गीय श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।"

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल