भाजपा ने गिनाया मुख्यमंत्री के परिवार की जमीन का हिसाब; खंडेलवाल बोले– 2023 से अब तक नहीं बदला एक भी एकड़
भोपाल।
सीएम डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस की तरफ से लगाए आरोपों पर मंगलवार रात भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज कर गलत बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगाए गए, वो पूरी तरह गलत हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। खंडेलवाल ने कहा, मैं बताना चाहता हूं कि हमारे मुख्यमंत्री द्वारा 2023 में जो नामांकन दाखिल किया गया था, उस स्थिति में उनके पास 17 एकड़ की जो जमीन थी, आज उसमें कुछ भी परिवर्तन नहीं हुआ। उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम से 12.29 एकड़ की जो जमीन थी, इसमें भी 2026 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आरोपों में सिद्धिविनायक कंपनी का जिक्र किया गया, उस कंपनी के पास 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो जून में घटकर मात्र 65 एकड़ रह गई। मुख्यमंत्री ने 2017 में इस कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र वैभव के पास भी 2023 के पूर्व 16 एकड़ जो जमीन थी, उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया। ये सारी जमीन मास्टर प्लान लागू होने के पहले की थी। उनकी पुत्रवधू, जिसका अभी विवाह हुआ है, शालिनी यादव ने जरूर 10 एकड़ कृषि भूमि खरीदी, जो विकसित मास्टर प्लान एरिया के बाहर की थी।

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल