भोपाल। 
एमपी में राज्यसभा की तीन सीटों पर 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक सीट पर कांग्रेस काबिज है। इस सीट पर केंडिडेट के नामों पर दिल्ली में मंथन चल रहा है। इधर पीसीसी ने विधायकों से राज्यसभा उम्मीवार के नामांकन फार्म पर बतौर प्रस्तावक दस्तखत कराने शुरु कर दिए हैं।
शनिवार को बुलाई विधायक दल की बैठक
शनिवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधायक दल के मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
दो दिन में नाम होगा तय
एमपी में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के नाम को लेकर आज दिल्ली में बैठक हो रही है। दो दिनों के भीतर उम्मीदवार का नाम तय किया जा सकता है। एमपी से राज्यसभा के दावेदारों ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में ड़ेरा डाल रखा है।
ये नेता हैं रेस में शामिल
पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, मीनाक्षी नटराजन, शोभा ओझा, प्रवीण पाठक, प्रियव्रत सिंह।