भोपाल में ख्याति की संदिग्ध मौत: मां ने ट्विशा शर्मा केस से जोड़ी कड़ी, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप; 24 दिन बाद भी FIR नहीं
भोपाल।
यह वह आखिरी मैसेज था, जो भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके बॉयफ्रेंड को भेजा गया था। 18 वर्षीय ख्याति जैन की 11 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तब से 3 जून तक 24 दिनों में ख्याति की मां वर्षा जैन ने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक कई शिकायती आवेदन दिए। उन्होंने बेटी की मौत के मामले को भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत से जोड़ते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की ओर इशारा करते हैं, लेकिन पुलिस अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। मां का आरोप है कि पुलिस विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें थाने से लौटा देती है। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने अब तक घटना के समय मौके पर मौजूद उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं।
इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार ख्याति ने मौत से पहले करीब 24 घंटे तक खाना नहीं खाया था। उसकी बांयीं कलाई पर कट के दो निशान भी मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान शव करीब 24 घंटे पुराना बताया गया।
मां बोली- उस दिन मेरा सोनकच्छ में इंटरव्यू था
ख्याति की मां वर्षा जैन ने बताया कि घटना वाले दिन उनका सोनकच्छ के एक स्कूल में इंटरव्यू था, इसलिए वह सुबह घर से निकल गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि वह बेटी के अपने क्लासमेट तनीष के साथ संबंधों का विरोध करती थीं। इसी बात से वह नाराज था और उसी ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा। मां ने दावा किया कि तनीष ने कॉलोनी से निकलने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब मकान मालिक की पत्नी घर पहुंचीं, तब ख्याति मृत अवस्था में मिली।
घटना के दिन सबसे पहले तनीष ने दी थी सूचना
मां के अनुसार, घटना वाले दिन ख्याति की मौत की सूचना तनीष ने ही पुलिस और मुझे दी थी। वह सबसे पहले घर पहुंचा था, लेकिन ख्याति को अस्पताल नहीं ले गया। तनीष ने घर में प्रवेश करने का वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। इसी के साथ वह घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। मां का आरोप है कि मौत से पहले तनीष घर पहुंचा था और करीब तीन घंटे तक वहीं मौजूद रहा। इस बीच ख्याति की उनसे दो बार बात हुई, लेकिन उसने तनीष के घर में होने की जानकारी नहीं दी। वह घर से निकला और कुछ देर बाद दोबारा लौटा और सुसाइड की सूचना पुलिस और उन्हें दी।
दो साल पहले ही औबेदुल्लागंज से भोपाल आए
12वीं कक्षा पास करने के बाद ख्याति जैन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह दो साल से भोपाल की वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर मां वर्षा जैन के साथ रह रही थी। इससे पहले औबेदुल्लागंज में रहती थी। वहां उसकी मां टीचर का जॉब करती थीं। ख्याति का बॉयफ्रेंड तनीष चंद्रवंशी उसका क्लासमेट रहा है। दोनों की मुलाकात औबेदुल्लागंज में हुई थी। ख्याति के भोपाल आने के बाद तनीष भी यहीं रहकर पढ़ाई करने लगा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

आम जनता को बड़ी राहत: ₹1,200 की लागत वाला एलपीजी सिलेंडर ₹587 की भारी छूट के साथ मिल रहा बेहद सस्ता
मिसाइल का शहर क़ेशम द्वीप, ईरान की सैन्य ताकत का प्रतीक
सर्राफा बाजार में मंदी का रुख: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
2007 का वह पल जब ललित मोदी ने क्रिकेट दिग्गजों से लगाई थी गुहार
भारत-अमेरिका रणनीतिक डील को नई धार: आनंद महिंद्रा से मिलकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- 'सदी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है हमारी साझेदारी'