भोपाल का बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय अब कहलाएगा 'वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी', कार्य परिषद की बैठक में मुहर
भोपाल।
मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया गया है। अब से बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय को वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। आज कार्य परिषद की हुई बैठक में ये बड़ा निर्णय लिया गया है।अह बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय बदले हुए नाम से जाना जाएगा।
बदलाव के लिए तर्क
नाम बदलाव प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि शिक्षा संस्थान का नाम क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और गरिमा को दर्शाने वाला होना चाहिए। मौलाना बरकतउल्ला गदर पार्टी के सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी और विद्वान थे, परंतु उनका अधिकांश जीवन विदेशों में बीता। राजा भोज की तुलना में बरकतउल्ला भोपाली का भोपाल के विकास में कोई विशेष सीधा योगदान नजर नहीं आता। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कार्यपरिषद से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

IPL के जनक का बड़ा खुलासा, मोदी-शाह और क्रिकेट प्रशासन पर कही अहम बातें
भारत की राजदूत ने कुवैत हमले के घायल नागरिकों से की मुलाकात
कुरुक्षेत्र से खजुराहो के यात्रियों की चमकी किस्मत: नई तकनीक वाले एलएचबी कोच से लैस हुई गीता जयंती एक्सप्रेस, कम लगेंगे झटके
चैंपियंस लीग रद्द करने के बाद शुरू हुआ विवाद, ललित मोदी ने सुनाया किस्सा
'छापा मरवाने की धमकी दी थी', शशि थरूर पर ललित मोदी का चौंकाने वाला आरोप