ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर; फरारी और मौत की रात के खुलेंगे राज!
भोपाल।
मॉडल से एक्ट्रेस बनी ट्विशा शर्मा की भोपाल में मौत के बाद जबलपुर से गिरफ्तार किए गए उसके पति व आरोपी समर्थ सिंह को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सिद्धार्थ को 7 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके पहले कोर्ट में उसके वकीलों में पक्ष में कई तर्क प्रस्तुत किए थे, लेकिन कोर्ट ने उसकी पुलिस रिमांड को मंजूरी दी। देश की सुर्खियां बने ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नए खुलासे हो सकते हैं। हाई प्रोफाइल केस में कोर्ट ने शनिवार को ट्विशा के पति व मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस के आवेदन पर 7 दिन की पुलिस कस्टडी के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में इंवेस्टीगेशन व पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी का आवेदन दिया था। कोर्ट ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुए कस्टडी के निर्देश दिए।
जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था
बता दें कि मृतिका ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसके पति को मुख्य आरोपी बनाया गया है। बीते 12 मई से वह लगातार फरार चल रहा था। भोपाल जिला कोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो ने के बाद उसने शुक्रवार शाम को वह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, यहां नाटकीय रूप घटनाक्रम के बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। देर रात उसे पुलिस जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी। जिसके बाद शनिवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
ट्विशा शर्मा केस में पुलिस के प्रमुख बिंदू
ट्विशा मौत मामले में पुलिस समर्थ सिंह से तमाम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। उसके और पत्नी के बीच अनबन, विवाद से लेकर, मायके पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच करेगी। ट्विशा शर्मा की मौत वाले स्थान उसके घर, क्राइम सीन का रिक्रिएशन सहित तमाम बिंदुओं की जांच करेगी। ट्विशा व समर्थ के मोबाइल फोन, उनमें दर्ज फोटोग्राफ से लेकर उनके बीच फोन पर होने वाली बातचीत, सोशल मीडिया अकाउंट की बारीकि से जांच कर सकती है।
फरारी के दौरान कहां रहा, किससे मिला जांच होगी
सबसे अहम ट्विशा की मौत के बाद पति समर्थ सिंह भागा क्यों, जब उन लोगों ने पुलिस को बताया कि उसने घर में सुसाइड किया है, फांसी लगाई है तो पति फरार क्यो? हुआ। फरारी के दौरान वह कहां-कहां गया, कहां रहा, किसके साथ रहा जैसे बिंदु भी पुलिस जांच का हिस्से रहेंगे।

हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे पर कप्तानी संकट की चर्चा तेज
रोहतक के दिल्ली बाईपास पर शुरू हुआ यात्रा का अंतिम कार्यक्रम
ईंधन महंगा होने से जनता पर बोझ, पेट्रोल-डीजल हाइक से हाहाकार