पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी का निधन; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया गहरा शोक
भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी का निधन हो गया। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे साथी मुकेश नायक की माताजी कांतिदेवी नायक जी के स्वर्गवास की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में मैं मुकेश नायक जी और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं। इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया के माध्यम से नेताओं ने मुकेश नायक और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

अहमदाबाद विमान हादसे में नया खुलासा: अंतिम सांस तक कंट्रोल संभाले रहे कैप्टन
हीट स्ट्रोक के लक्षण जिन्हें लोग सामान्य थकान समझकर कर देते हैं नजरअंदाज
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन बन सकता है शरीर के लिए खतरा, जानें कैसे
मूंगफली और तले हुए खाने से बढ़ सकती है शरीर में पानी की कमी
केरल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी बवाल, वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण से बढ़ा विवाद