NEET पेपर लीक का MP कनेक्शन: सीहोर की यूनिवर्सिटी से जुड़ा आरोपी नाशिक से गिरफ्तार, खुलेगा बड़ा राज !
सीहोर।
देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में पेपर लीक का दाग अब मध्य प्रदेश के सीहोर तक पहुंच गया है। राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नाशिक से एक आरोपी छात्र शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से रहा है।
नाशिक से गिरफ्तारी, राजस्थान पुलिस की कड़ी पूछताछ
नीट पेपर लीक से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ हो रही है। इसी कड़ी में नाशिक निवासी शुभम खैरनार को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुभम का परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और पेपर लीक नेटवर्क से संबंध था। शुभम खैरनार ने वर्ष 2021 में सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा यानी बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वहीं विश्वविद्यालय के कुलगुरु मुकेश तिवारी ने कहा कि शुभम खैरनार ने प्रवेश तो लिया था, लेकिन उसके बाद वह कभी विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शुभम की किसी परीक्षा में उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। उसने किसी शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा भी नहीं लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुद को इस पूरे मामले से अलग बताते हुए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
कई राज आएंगे सामने
सूत्रों के अनुसार शुभम खैरनार की गिरफ्तारी से इस पूरे रैकेट के और राज सामने आ सकते हैं क्योंकि शुभम एक शुरूआती कड़ी है। कहा जाए तो जांच का एक सिरा सीबीआई को मिल गया है। नासिक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर बाहर लाने में शुभम की भूमिका की जांच भी की जा रही है। माना जा रहा है कि शुभम ने प्रिंटिंग प्रेस और गुड़गांव के नेटवर्क के बीच में एक कड़ी का काम किया है।

HPCL ने किया शानदार Q4 प्रदर्शन, ऐतिहासिक डिविडेंड के साथ शेयर 5% बढ़े
मुस्लिम देशों की बैठक में पाकिस्तान पड़ा अकेला, समर्थन जुटाने में नाकाम
डॉक्टर बना पेपर लीक का मास्टरमाइंड, 30 लाख देकर दो भाइयों ने खरीदा NEET पेपर
बसना परीक्षा केंद्र में सुरक्षा चूक पर बड़ा एक्शन, 5 कर्मचारी सस्पेंड