वर्दी की गुंडागर्दी: 75 साल की बुजुर्ग महिला पर टीटीई ने बरसाए मुक्के, एसी कोच में चढ़ने की सजा 'दांत तोड़कर' दी!
भोपाल।
भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 साल की बुजुर्ग महिला से टीटीई ने बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपी ने महिला के मुह पर घूंसा मारकर उसके दांत तोड़ दिए। दरअसल, नर्मदापुरम से वह भोपाल की यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन चलने के लिए तैयार हुई और बुजुर्ग सामने खड़े एसी कोच में चढ़ गई। एसी कोच में चढ़ने से टीसी भड़क गया। बुजुर्ग ने उसे कहा कि वह धीरे धीरे स्लीपर कोच में जा रही है।
इस पर वह कहने लगा कि जल्दी निकलो। उन्होंने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं और जल्दी जल्दी नहीं चल सकूंगी। इस पर वह भड़क गया और हाथ मोड़कर घूंसा मार दिया। घूंसा लगने से बुजुर्ग महिला का दांत टूट गया। रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टीटीई नदीम खान पर मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पूरा घटनाक्रम 6 मई का है, जबकि शुक्रवार को आरोपी नदीम की गिरफ्तारी कर ली गई।
तत्काल निर्देश नहीं मानने से भड़का नदीम
जीआरपी रानी कमलापति थाने के प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि सुशीला देवी(75) डी-6 पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल में रहती हैं। 6 मई को वह कुशीनगर एक्स से नर्मदापुरम से भोपाल की यात्रा कर रही थी। ट्रेन नर्मदापुरम से चलने को तैयार हो गई। ट्रेन छूटने के डर से सुशीला देवी एसी कोच में चढ़ गई। ट्रेन में सवार टीटीई नदीम खान ने महिला को तत्काल बोगी से उतरने का निर्देश दिया। सुशीला देवी ने कहा कि मेरी उम्र 75 साल है। मैं धीरे धीरे ही चल सकूंगी। यह बात सुनकर नदीम खान भड़क गया। उसने हाथ पकड़कर मोड़ दिया।
बेटे के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई
विरोध करने पर उसने मुंह का घूंसा मारा था। जिससे दांत टूट गया और खून निकलने लगा। कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए टीटीई से बचाया। बाद में उन्होंने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। बेटा ने जीआरपी को शिकायत की। जीआरपी की टीम सुशीला देवी और टीटीई को लेकर थाने पहुंची। वहां टीटीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का बेटे भी टीटीई है।

निर्मला सप्रे के कथित ऑफर से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
सीएम पद की लड़ाई सड़क तक पहुंची, पर्यवेक्षकों ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट
बंगाल में भाजपा का बड़ा फैसला, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री