भोपाल को मिली 'अटल' सौगात: अब 72 करोड़ के हाईटेक भवन में एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
भोपाल।
सीएम मोहन यादव ने 7 मई भोपाल नगर निगम की नई बिल्डिंग अटल भवन का लोकार्पण किया है। नया भवन ग्रीन ब्लिडिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। अभी नगर निगम के ऑफिस भोपाल में अलग-अलग जगहों पर स्थित थे। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर काफी परेशानी होती थी। अब सारे दफ्तर नई बिल्डिंग में आ गए हैं। ऐसे में नगर निगम से संबंधित सारे काम यही पर हो जाएंगे।
सुशासन का प्रतीक बनेगा यह भवन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। उनके नाम पर स्थापित यह भवन सुलभ, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सेवाओं का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन शहर में सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का उद्देश्य नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है।
सोलर प्लांट से बिजली सप्लाई
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि ऊर्जा की दृष्टि से भी यह भवन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा। आज नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच के ग्राम देवरी में स्थापित 10.5 मेगावॉट की सौर ऊर्जा का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस भवन की बिजली आपूर्ति ओपन एक्सेस के माध्यम से नीमच के इस संयंत्र से की जाएगी। परिसर की पार्किंग में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह भवन ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सौपान तय करेगा।
जनता के लिए है यह महत्वपूर्ण स्तंभ
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर सरकार, नागरिकों की भावनाओं की अभिव्यक्ति और जनता का-जनता द्वारा-जनता के लिए शासन प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश के साथ-साथ नगरीय और ग्राम स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। राज्य सरकार विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
एक छत के नीचे होंगे सारे कार्य
प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की गतिविधियों में नए आयाम स्थापित कर रही है। भोपाल नगर निगम का 73 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे एक साथ कार्य करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
भोपाल को मिली 'अटल' सौगात: अब 72 करोड़ के हाईटेक भवन में एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री