आईएएस मनोज श्रीवास्तव का 'बर्नोल' वार: बंगाल में BJP की जीत और विरोधियों के पेट में 'मरोड़', फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप!
भोपाल, सबकी खबर।
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने जहाँ राजनीति में भूचाल ला दिया है, वहीं मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में 'आग' लगा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने फेसबुक पर 'बर्नोल' (Burnol) को लेकर एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे सीधे तौर पर भाजपा की जीत से चिढ़ने वाले विरोधियों पर करारा तंज माना जा रहा है।
'जलन' का इलाज है बर्नोल: श्रीवास्तव का कटाक्ष
चुनाव नतीजे आते ही मनोज श्रीवास्तव को अचानक 1940 के दशक में बनी क्रीम 'बर्नोल' की याद आ गई। उन्होंने अपनी पोस्ट में इशारों-इशारों में उन लोगों पर निशाना साधा है जो दूसरों की सफलता देखकर 'मुंह पिचकाते' हैं या पेट में 'मरोड़' महसूस करते हैं।
पोस्ट के तीखे बाण: "किस्मत वाला है कहना भी एक लक्षण"
मनोज श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में बर्नोल के उपयोग और इसके 'मरीजों' के लक्षणों का विस्तार से वर्णन किया है: जब दूसरे की बढ़ती देखकर पेट में दर्द हो, तब बर्नोल काम आती है। सोशल मीडिया देखते समय जिनका मुंह बन जाता है, उन्हें इसकी सख्त जरूरत है। जो लोग मेहनत को 'किस्मत' कहकर खारिज करते हैं या 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा' वाली स्थिति में होते हैं, उनके लिए बर्नोल ही एकमात्र उपाय है।
केमिकल फॉर्मूला और 'सोरोस' का जिक्र
हैरानी की बात यह है कि श्रीवास्तव ने इसमें 'जॉर्ज सोरोस' और अंतरराष्ट्रीय ताकतों की ओर भी संकेत किया है। उन्होंने लिखा कि इस जलन को शांत करने वाले एजेंट आजकल 'सोरोस सप्लाइड' हैं, लेकिन सोशल मीडिया के पेट्रोल ने इस आग को और भड़का दिया है।
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?
एक वरिष्ठ संवैधानिक पद (राज्य निर्वाचन आयुक्त) पर बैठे अधिकारी द्वारा चुनाव परिणामों के तत्काल बाद ऐसी पोस्ट लिखना कई सवाल भी खड़े कर रहा है। मनोज श्रीवास्तव ने बिना नाम लिए यह साफ कर दिया है कि बंगाल की जीत से जिन्हें 'शारीरिक जलन' हो रही है, उन्हें अब 'बर्नोल' के दीर्घकालिक उपयोग की सलाह मान लेनी चाहिए।

RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत