अन्नदाताओं की बल्ले-बल्ले! एमपी सरकार देगी फसलों पर बोनस; आज कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला
भोपाल।
मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में किसानों के लिए सरकार अहम निर्णय ले सकती है। इस दौरान किसानों को दलहनी फसलों पर बोनस देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दलहनी फसलों पर बोनस देने से जुड़ा प्रस्ताव रखा जा सकता है। दरअसल, सरकार का उद्देश्य प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश में अग्रणी बनाना है। इसी दिशा में किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहन देने के लिए बोनस योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास और लोक निर्माण विभाग की कुछ योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

बौद्ध नगरी बोधगया में दिखी कूटनीतिक गर्माहट
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान