भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पहले 'थप्पड़ मारने वाले असिस्टेंट' की मांग करके सोशल मीडिया पर भूचाल लाने वाली मैडम ने अब एक और 'धमाका' कर दिया है। लक्ष्मी गामड़ ने अपनी निजी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें एक अज्ञात शख्स उन्हें प्रपोज कर रहा है। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें 'मर्यादा' का पाठ पढ़ा रहे थे। लक्ष्मी का कहना है कि जब इस तरह के घटिया मैसेज और छेड़छाड़ होती है, तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। अब सवाल यह है कि ...
मामला यहीं शांत नहीं हुआ इसके बाद लेडी अफसर ने इस मामले में दूसरी पोस्ट शेयर की
इस पोस्ट पर लक्ष्मी गामड़ ने लिखा कि मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया। कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए। क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए। मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था। वैसे मैं सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते हैं और उनको और बढ़ावा मिल जाता है। आपको बता दें कि लक्ष्मी ने सफाई में एक व्यक्ति के मैसेज का स्क्रीन शॉट भी लगाया है।  साथ ही उन्होंने लिखा कि आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली.... आप क्या करते ...????
बता दें कि महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी बहुत सी रील्स आए दिन सामने आती है। इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस पर भी उनकी एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने बधाई देते हुए लिखा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं कि बीवियां सिर्फ खून पीती हैं। हम भी कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खून भी दान देते हैं।