दिग्गी के 'शक्कर' बने जीतू पटवारी: मंच से दी संगठन को लेकर नसीहत, बोले- वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा सकते हैं जीतू।
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप को लेकर जीतू पटवारी को नसीहत दी है। भोपाल में कांग्रेस के एक आधिकारिक मंच से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को लेकर ऐसी बात कही जो चर्चा का विषय बन गया। इस इस पूरे मामले को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी बताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के नेता इसे अच्छे माहौल की सार्थक चर्चा बता रहे हैं।
दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक हुई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई सीनियर नेता शामिल थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी इस समय ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनकी AICC में सबसे ज्यादा पकड़ है। वह वेणुगोपाल से जो चाहे लिखवा सकते हैं।
दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने सवाल भी उठाए। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज को प्रदेश कांग्रेस में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की एआईसीसी में बहुत पकड़ है। उन्होंने कहा कि 'केसी वेणुगोपाल से आप कुछ भी लिखवाकर ला सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि जितने ‘फ्री' जीतू पटवारी केंद्रीय नेतृत्व के साथ हैं, उतना कोई और प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। दिग्विजय सिंह की यह बात सुनकर जीतू पटवारी ने कहा कि चेला तो आपका हूं।
दिग्विजय सिंह ने कहा- जीतू पटवारी इस समय सबसे फ्री
दिग्विजय सिंह बोले- AICC में सबसे ज्यादा इनकी पकड़
जीतू पटवारी ने कहा- मैं आपका हूं चेला हूं एससी विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे पूर्व सीएम जीतू पटवारी के मैं आपका ही चेला हूं कहते ही दिग्विजय सिंह हंसने लगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि - 'गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर।' यह संवाद सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगें।

मतगणना पर सियासी घमासान: Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल
बंगाल में महिलाओं की बंपर वोटिंग, पुरुषों से 2.5% आगे निकलकर बदली सियासत