कमर्शियल गैस सिलेंडर 3 हजार का हुआ... आज सिलेंडर ही महंगा नहीं हुआ आम आदमी के पेट पर सीधी मार पड़ी है!
भोपाल।
मध्य प्रदेश में शादियों की शहनाइयां बजने से पहले ही महंगाई का ऐसा 'धमाका' हुआ है कि आम आदमी के घर का बजट और पेट का गणित दोनों बिगड़ गए हैं। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक झटके में 993 रुपए की बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। यह सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है, बल्कि उस आम आदमी के निवाले पर हमला है जो पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहा है।
रसोई से लेकर 'पंगत' तक सब महंगा जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर का 3000 रुपए के पार जाना किसी सदमे से कम नहीं है। मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से कैटरिंग की कॉस्टिंग में सीधा 10% का उछाल आएगा। यदि आप 500 लोगों के भोज का आयोजन कर रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब से 45 से 50 हजार रुपए अतिरिक्त ढीले करने होंगे। केवल शादियां ही नहीं, बाहर खाना खाने वाले छात्रों और मजदूरों के लिए भी अब पेट भरना दूभर होगा, क्योंकि होटलों ने भी रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। दो महीने के भीतर सिलेंडर के दाम 1248 रुपए बढ़ चुके हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों में अब एक सिलेंडर की कीमत आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है:
किल्लत के बीच 'कीमत' का वार
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ कीमतें आसमान छू रही हैं, तो दूसरी तरफ बाजार में गैस की भारी किल्लत है। होटल और रेस्टोरेंट्स को उनकी जरूरत की केवल 50 प्रतिशत गैस ही मिल पा रही है। यानी एक तो गैस मिल नहीं रही, और जो मिल रही है वो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। "सिलेंडर पर 50% की बढ़ोतरी कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। यह मध्यम वर्ग और व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला फैसला है।"
क्या अब 'भूख' भी लग्जरी होगी?
जब एक सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार निकल जाए, तो यह साफ है कि मार सिर्फ ईंधन पर नहीं, बल्कि इंसान की बुनियादी जरूरत यानी 'भोजन' पर पड़ी है। सरकार के इस फैसले ने उन हजारों पिताओं की चिंता बढ़ा दी है जो अपनी बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रहे थे। सवाल यह है कि क्या विकास की इस दौड़ में आम आदमी की 'थाली' ऐसे ही महंगी होती रहेगी?

Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला