भोपाल।
आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के बाद सुर्ख़ियों में आए शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि पार्टी द्वारा जो नोटिस दिया गया है पार्टी एक बार मामले की जांच कर ले। जांच के बाद पार्टी जो कार्रवाई करेगी वह स्वीकार है।अगर पार्टी बाहर निकलती है तो वह भी उन्हें स्वीकार है।उन्होंने कहा कि मैं सही हूं और सांच को आंच नहीं। इसके साथ ही लोधी ने कहा है कि वो पार्टी से आग्रह करते हैं कि एक बार इस केस में कमेटी बनाई जाए और जांच की जाए। जांच होने से  सारे हकीकत और दावे सामने आ जाएंगे फिर जो सजा पार्टी देगी उसको वो मंजूर कर लेंगें। बस एक बार पार्टी जांच करा ले
पार्टी हमारी परिवार की पार्टी है- लोधी
प्रीतम लोधी ने कहा कि  देखिए पार्टी हमारी परिवार की पार्टी  है। इस परिवार में हमने जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का हमने सफर तय किया है।  हमारे परिवार ने खून पसीने से इसको सींचा है। अब party ने मुझे बुलाया है, party मुझे notice देगी, मैं notice को पढूंगा, फिर notice से जवाब दूंगा। जवाब में party का निर्णय लेती है, तो मैं स्वीकार करूंगा।  लेकिन मैं अपनी तरफ़ से एक party से हाथ जोड़कर मैं एक आग्रह और निवेदन करता हूं  कि इस case की एक बार कमेटी बनाकर जांच कराई जाए । मैं सौ बात की एक बात कह रहा हूं कि party जो भी निर्णय देगी, मैं हंसते हंसते स्वीकार कर लूंगा।