​भोपाल।
मध्य प्रदेश भाजपा में अनुशासन को लेकर एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। प्रदेश नेतृत्व ने पिछोर (शिवपुरी) से विधायक श्री प्रीतम लोधी को उनके हालिया 'कंडक्ट' यानी आचरण के लिए नोटिस जारी किया है। पार्टी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि उनका व्यवहार पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।
​क्या है मामला?
​भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र  में स्पष्ट किया गया है कि प्रीतम लोधी द्वारा पिछले दिनों किया गया आचरण 'अत्यंत आपत्तिजनक' रहा है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।
​नोटिस की मुख्य बातें:
विधायक प्रीतम लोधी को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए केवल 3 दिन का समय दिया गया है।  यदि समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पार्टी उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेगी। इस नोटिस की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित पार्टी के सभी दिग्गज पदाधिकारियों को भेजी गई है।