"कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर": महिला विधेयक पर डॉ. मोहन यादव का तीखा वार, बोले- जनता देगी जवाब
भोपाल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना गंभीर चिंता का विषय है।
इस मुद्दे पर राजनीति उचित नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि यह घटनाक्रम देश की माताओं और बहनों के अधिकारों व सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने लिखा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
खत्म नहीं होगी अमृतपाल की कैद; एनएसए की अवधि बीतने के बाद भी रहेंगे डिब्रूगढ़ जेल में
स्टॉक मार्केट में हेराफेरी और 'राउंड ट्रिपिंग' का मामला; मंत्री अरोड़ा के घर पहुंची ईडी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की ऊंची छलांग; दिग्गजों को पीछे छोड़ छोटे शेयर निकले आगे
पाकिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत: सरफराज अहमद बने टेस्ट टीम के हेड कोच