भोपाल/दिल्ली। 
मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव (CS) अनुराग जैन को केंद्र में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गलियारों में चर्चा तेज है कि अनुराग जैन देश के नीति आयोग (NITI Aayog) के अगले सीईओ (CEO) बनाए जा सकते हैं।
वी.आर. सुब्रमण्यम के बाद खाली हैं पद
नीति आयोग के निवर्तमान सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम (1987 बैच, छत्तीसगढ़ कैडर) का तीन साल का कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो चुका है। वर्तमान में 1994 बैच की आईएएस निधि छिब्बर के पास इस पद का अस्थायी चार्ज है। लेकिन स्थायी नियुक्ति के लिए दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक हलकों में अनुराग जैन का नाम सबसे मजबूती से उभरा है।
मई में हो सकती हैं घोषणा
हमारे सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में चल रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तुरंत बाद, यानी मई 2026 में अनुराग जैन की नियुक्ति के आदेश जारी हो सकते हैं। यदि वे नीति आयोग जाते हैं, तो वहां उनका कार्यकाल लगभग 3 वर्ष का रहने की संभावना है।
एमपी में कौन होगा अगला 'बॉस'?
अगर अनुराग जैन दिल्ली रवाना होते हैं, तो मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए जंग तेज हो जाएगी। मंत्रालय के गलियारों में अभी से तीन बड़े नामों की चर्चा शुरू हो गई है:

  1. राजेश राजौरा
  2. मनोज गोविल
  3. पंकज अग्रवाल

इनमें से किसकी 'लॉटरी' लगेगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अनुराग जैन का दिल्ली जाना एमपी की प्रशासनिक जमावट को पूरी तरह बदल देगा।