नर्मदापुरम। 
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी का सोशल मीडिया पर अलग अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान खुद को झूमने से नहीं रोक पाए और उनके ‘शेर डांस’ ने समां बांध दिया।
पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी जमकर ठुमके लगाए
विधायक को जोश में नाचते देख पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष भी खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने भी जमकर ठुमके लगाए। राजनीति की गहमागहमी से दूर विधायक का यह सरल और भक्तिमय रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विधायक का ‘शेर डांस’ वायरल
दरअसल, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां भक्ति के माहौल में वे जमकर थिरके। विधायक का किया गया ‘शेर डांस’ अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस बेबाक अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है।  विधायक के साथ-साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी जमकर थिरकने लगे। राजनीति की गहमागहमी से दूर विधायक का यह सरल और भक्तिमय रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।​ जब भक्ति का रंग चढ़ता है, तो पद और प्रतिष्ठा पीछे छूट जाती है। विधायक नागवंशी का यह वायरल वीडियो इसी का प्रमाण है।