"भाजपा लोकतंत्र को निगलने वाला कैंसर": जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला, दतिया विधायक की सदस्यता खत्म करने पर मचा बवाल
भोपाल।
मध्य प्रदेश में देर रात को एक आदेश जारी हुआ जिसमें दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म कर दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया। मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती जी को अपील के लिए 60 दिनों की मोहलत दी थी, पर उसके बाद भी रात 12 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। नरेंद्र मोदी के नए भारत में लोकतंत्र आख़िरी सांसें ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को भीतर से खोखला करने वाला एक कैंसर बन गई है। अब मध्य प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना ही होगा। जीतू पटवारी ने कहा कि- मैं प्रदेशवासियों को याद दिलाना चाहता हूं कि नरोत्तम मिश्रा पर एक केस पेडिंग है, इसी कोर्ट में लेकिन वे एक चुनाव लड़े, फिर दूसरा लेकिन अभी तक फैसला पेडिंग है। वहीं निर्मला सप्रे इनका भी विधानसभा में केस पेडिंग है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर लगातार केस लंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जिस विधायक ने शपथ ली उसमें विधायकों के हितों की बात होती है न कि दल की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष एक विधायकों के हितों की रक्षा करने की बजाय विपक्ष के विधायकों को टारगेट कर रहे हैं। बता दें कि Rajendra Bharti को एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई है। सजा के प्रभाव को देखते हुए गुरुवार को विधानसभा सचिवालय स्तर पर देर रात लगभग 11 बजे कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगे बढ़ते हुए संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कराने की कोशिश की गई, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया। जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari को मिली, वे अपने सहयोगियों के साथ तत्काल विधानसभा भवन पहुंचे। देर रात कार्यालय में मौजूद विधानसभा के प्रमुख सचिव Arvind Sharma से उनकी बातचीत हुई। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि जब मामले में स्टे मौजूद है, तो इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है।

केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार