दिल्ली दरबार में आरिफ मसूद की धमक: भोपाल मध्य के विधायक को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, अब देश भर में देंगे पार्टी को सलाह!
भोपाल ।
कांग्रेस पार्टी में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद का कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने माइनॉरिटी विभाग के लिए एडवाइजरी काउंसिल के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आरिफ मसूद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। माइनॉरिटी विभाग की इस एडवाइजरी काउंसिल के जरिए वे पार्टी को अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर सलाह देंगे और नीतियों को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। पार्टी स्तर पर यह काउंसिल रणनीतिक निर्णयों में भी अहम भूमिका निभाएगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर आरिफ मसूद ने कांग्रेस हाईकमान के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जिम्मेदारी न सिर्फ आरिफ मसूद के प्रभाव को बढ़ाएगी, बल्कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूती देने में सहायक साबित हो सकती है।

चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
UCC विवाद पर Shaina NC का बयान, बोलीं- ‘भड़काने और गलत नैरेटिव की कोशिश’
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”