भोपाल। 
दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से आरोपी श्रीनिवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनिवास ने भारत के अलग-अलग राज्यों में 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे, जिससे देशभर में दहशत फैल गई थी।
एमपी में 12 संस्थानों को मिले थे बम से उड़ाने के ईमेल
पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रीनिवास ने मध्यप्रदेश के भोपाल समेत कई प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण संस्थानों को अपनी साजिश का निशाना बनाया था। मध्यप्रदेश के भोपाल में आरोपी कमिश्नर रेट, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी, एम्स भोपाल, जेके यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय, सतना, बड़वानी और मैहर की जिला अदालत, भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थीं।
सीरियल ईमेलर की तलाश के लिए एसआईटी का गठन
मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था। जिसके प्रमुख के रूप में भोपाल रेलवे एसपी राहुल लोढा को सौंपी हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।