सीएम मोहन यादव का 'फिटनेस मंत्र': युवाओं को दी सलाह—"राजनीति में कितनी भी व्यस्तता हो, शरीर और स्वाध्याय से समझौता न करें"
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ अपनी फिटनेस और अध्ययन को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। हाल ही में विधानसभा में आयोजित युवा विधायकों के सम्मेलन में उन्होंने अपनी दिनचर्या का एक बड़ा राज साझा किया। मुख्यमंत्री ने युवा जनप्रतिनिधियों को 'पॉलिटिक्स' के साथ-साथ 'पर्सनल लाइफ' और 'हेल्थ' को बैलेंस करने के तीन महत्वपूर्ण सूत्र दिए।
2 घंटे एक्सरसाइज और डेली स्वाध्याय: CM का शेड्यूल
मुख्यमंत्री ने मंच से बताया कि वह प्रतिदिन 2 घंटे व्यायाम के लिए निकालते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे कितनी भी व्यस्तता हो, वह शारीरिक कसरत से समझौता नहीं करते। इसके साथ ही वे हर दिन स्वाध्याय (Self-study) के लिए भी समय सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा, "पहला सुख निरोगी काया, अगर शरीर साथ नहीं देगा तो राजनीति में काम कैसे करेंगे?"
युवा विधायकों को दीं ये 3 महत्वपूर्ण सीख
चिंतन और अध्ययन: CM ने कहा कि युवा विधायक अपना कार्यालय व्यवस्थित रखें और संवाद बढ़ाएं। उन्होंने जोर दिया कि इतिहास पढ़ें और हर दिन स्वाध्याय करें ताकि वैचारिक स्पष्टता बनी रहे।
सक्रिय राजनीति के लिए शारीरिक तंदुरुस्ती अनिवार्य है। इसके लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करने की आदत डालें।
परिवार और संस्कारों पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने एक बहुत ही संवेदनशील बात कही। उन्होंने आगाह किया कि राजनीति की भागदौड़ में अपने बच्चों और परिवार को न भूलें। उन्होंने कहा, "अगर हमारी नेतागिरी के चक्कर में बच्चों पर संस्कार गलत पड़ें और उनकी धारा बदल जाए, तो हमारा राजनीति में रहना बेकार है।"
लोकतंत्र और अटल जी का संदेश
अपने संबोधन के दौरान डॉ. यादव ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दल बनेंगे और बिगड़ेंगे, सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन यह देश और इसका लोकतंत्र जीवित रहना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को विनम्रता धारण करने और जनता के दिलों पर राज करने की प्रेरणा दी।

IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
देहरादून फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, बार बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच