UPSC चयन में देश का चौथा राज्य बना एमपी; सीएम मोहन यादव बोले- 'लोकतंत्र में गायवाला भी मुख्यमंत्री बन सकता है'
भोपाल ।
मध्य प्रदेश का इस बार यूपीएससी की परीक्षा में डंका बजा है। पहली बार मध्य प्रदेश से 61 छात्रों का चयन यूपीएससी में हुआ है। इन 61 छात्रों में से कई छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में स्थित कॉलेजों में पढ़ाई की है। साथ ही इस मिथक को तोड़ दिया है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए बड़े शहरों की जरूरत पड़ती है। सीएम मोहन यादव ने यूपीएससी में सफल छात्रों को सम्मानित किया है।
एमपी बना चौथा राज्य
दरअसल, यूपीएससी में एमपी का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। इस बार मध्य प्रदेश से 61 छात्रों का चयन हुआ है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है, जहां के 61 बच्चे यूपीएससी में सफल हुए हैं। वहीं, सबसे खास बात यह है कि 61 में से 22 छात्रों का चयन मध्य प्रदेश के शासकीय कॉलेज के छात्रों का हुआ है। यह मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सफल अभ्यर्थियों ने दिए सफलता के मंत्र
यूपीएससी की परीक्षा में पांचवीं रैंक लाने वाले ईशान भटनागर ने कहा कि मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोगों को पहले यह सोचना चाहिए कि वह क्यों करना चाहते हैं। अगर यह तय कर लेंगे तो अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। वहीं, 260वीं रैंक हासिल करने वाली प्राची चौहान ने कहा कि मुझे गर्व और भावुकता दोनों है। हम सफलता की चमक को देखते हैं, उस चुनौतियों को नहीं देखते हैं। मेरे पिता किसान हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद आपकी मेहनत में सच्चाई है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
गायवाला बन जाता है मुख्यमंत्री
यूपीएससी छात्रों को सम्मानित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं आपके माध्यम से उस काल की कल्पना कर रहा हूं। छात्रों की संख्या बढ़ती जाए। आपसभी लोग एक नई दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। अब टॉप रैंक में भी मध्य प्रदेश के बच्चे हैं। यहां के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दुनिया भर में झंडे गाड़े हैं। मोहन यादव ने कहा कि हमारा चयन हो या न हो, लेकिन एक बार आपका चयन हो जाए तो स्थाई हो जाता है। लेकिन लोकतंत्र की यह खूबसूरती है कि एक गायवाला भी मुख्यमंत्री बन जाता है। मोहन यादव ने कहा कि आप काम करते-करते नवाचार पर ध्यान दें। साथ ही समय का सदुपयोग करें। ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का मार्ग का कभी नहीं छोड़ें। साथ ही विकसित भारत के आप सभी शिल्पकार बनें।

Mhow में लव जिहाद का आरोप, डॉक्टर विवाद में 3 गिरफ्तार
केएल राहुल किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी? कोच हेमांग बदानी ने किया खुलासा
फर्जी बाबा केस पर Raj Thackeray का हमला, सरकार पर साधा निशाना
नगर निगम सदन में घमासान, पार्षदों का जोरदार हंगामा