'भगवान मुझे सिंधिया बना दो ताकि मौज में रहूं', भोपाल के कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके
भोपाल।
भोपाल के अटल पथ पर बुधवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि एक वोट खरीदकर भी सरकार बनती हो, तो ऐसी सरकार को मैं चिमटे से छूना भी पसंद नहीं करूंगा। वह रामकाल था, लेकिन अब मोहन काल और कृष्ण काल है।” उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “थोड़ी देर के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। कमलनाथ जी बड़े भले आदमी हैं। जैसे-तैसे इस उम्र में उनकी बारात निकली थी। आगे-आगे दिग्विजय सिंह चल रहे थे, लेकिन पीछे के बारातियों को भाजपा वाले अपने साथ ले गए। जब पीछे मुड़कर देखा, तो बारात में गिने-चुने लोग ही बचे थे।”
कवि कुमार विश्वास ने सम्मेलन में राम भजन, डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय राजनीति पर भी बात की। वहीं, अपनी रचना सुनाते हुए कवि कुशल कौशलेंद्र बोले- सच को दिखा सकूं मीडिया ही बना दो, रंग ऐसे भरो मुझको इंडिया बना दो, मैं जिस जगह रहूं उस जगह मौज में रहूं, भगवान मुझको आप सिंधिया ही बना दो।

बठिंडा कस्टोडियल डेथ केस: पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या का ट्रायल तय
‘मांवा-धीयां दा सत्कार’ योजना में नई परेशानी, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन बना बाधा
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम