प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की आहट: संगठन महामंत्री के नाम पर कभी भी लग सकती है मुहर, काउंटडाउन शुरू!
भोपाल।
मध्य प्रदेश बीजेपी में आने वाला समय राजनीतिक नजर से काफी अलग होगा। सत्ता, संगठन से लेकर संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन विस्तार से लेकर निगम-मंडलों में नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है वहीं आरएसएस RSS के लोगों की भी संगठन में भागीदारी देखने को मिलेगी।
भाजपा में संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज
इन सब के बीच भाजपा में संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा को नया प्रदेश संगठन महामंत्री मिलने वाला है। बड़ी बात ये है कि इसी सप्ताह इसका ऐलान भी हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस बार के संभागीय संगठन महामंत्रियों के पहले से ज्यादा अधिकार संपन्न बनाया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का हरियाणा में समापन हो चुका है। इसमें संघ के मौजूदा स्वरूप से लेकर संगठनात्म ढांचे को लेकर काफी बदलाव हुए है। संघ बैठक में भाजपा में विभिन्न दायित्वों के लिए कई स्वयं सेवकों प्रचारको को मुक्त किया गया है। अब इन प्रचारकों को भाजपा अपने हिसाब से दायित्व सौंप सकती है। माना जा रहा है कि संघ के जो प्रचारक भाजपा में आए हैं, उन्हें इन राज्यों में दायित्व दिए जा सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अंतिम दिन यानि आज बड़े फैसले ले सकता है। चर्चा यह भी है कि संघ की पृष्ठभूमि वाले कुछ भाजपा नेताओं को पदोन्नत किया जा सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि BJP भी संघ के बताए रास्ते पर चलकर एक बार फिर से संभागीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति करेगी। वहीं कहा जा रहा है कि भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बैठने वाले पदाधिकारी की नजर सरकार और संगठन के समन्वय के अलावा पार्टी के छोटे-बड़े निर्णयों में सीधा हस्तक्षेप रहेगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अपने प्रभार के प्रदेशों में ज्यादा से ज्यादा समय देंगे और संगठन को और कैसे मजबूत बनाया जाए, इसकी रणनीति पर काम करेंगे।

गुजरात विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान