भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आ रही है। जहां भोपाल नगर निगम यानी BMC में लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम के दो ऑफिस में लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। पूरा मामला फर्जी बिलों से भुगतान का बताया जा रहा है। 
फर्जी बिल की मिल रही थीं शिकायतें 
सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त की विशेष पुलिस को कुछ शिकायतें मिलीं थीं कि नगर निगम भोपाल में निर्माण कार्यों के फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया जा रहा है। यह गोरधंधा निगम में काम करने वाले ठेकेदारों और बीएमसी के कुछ फील्ड इंजीनियरों, फायनेंस और कंप्यूटर शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा है। 
फतेहगढ़ स्थित आफिस में चल रही रेड 
जानकारी के अनुसार शिकायतों की जांच के लिए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार, 13 मार्च की‌ सुबह नगर निगम के फतेहगढ़ स्थित ऑफिस खुलते ही छापा मारा। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने शिकायतों से संबंधित 10 साल पुराने दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा वो नगर निगम के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं।