"जीतू पटवारी के बंगले पर जमी 'कांग्रेसी' रंगपंचमी: दिग्गी-कांतिलाल ने छेड़े सुर, महिला अध्यक्ष ने कार पर चढ़कर उड़ाया गुलाल"
भोपाल।
रंगपंचमी के मौके पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पीसीसी चीफ के बंगले पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, केशव देसाई, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हुए।
कार की छत पर चढ़कर रीना ने की रंगों की बारिश
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कार की छत पर चढ़कर रंगों की बौछारें छोड़ीं। प्रेशर पाईप से रीना जब रंगों की बारिश कर रहीं थीं तब कांग्रेस के कार्यकर्ता बचते हुए नजर आए।
कांतिलाल के साथ दिग्विजय ने सुर मिलाया
होली मिलन समारोह के दौरान कांतिलाल भूरिया ने होली गीत गाया तो दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता सुर में सुर मिलाते दिखे।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
भोपाल मेट्रो टनल निर्माण की तैयारी तेज, पुट्ठा मिल में 20 मीटर नीचे उतरेगी ईपीबी मशीन
5जी के दौर में 2जी सिस्टम फेल: हरियाणा में 9300 डिपो पर राशन वितरण ठप
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, जासूसी मामला बताया गंभीर