भोपाल। 
भोपाल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को बीजेपी के दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ताओं की ट्रेनिंग हुई। इस ट्रेनिंग में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। उद़्घाटन सत्र को सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। इसके बाद बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी केसी पटेल ने प्रजेंटेशन दिया।
इन 8 विषयों पर वक्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

  • वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार): इस विषय पर डॉ निशांत खरे और विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान ने सत्र में संबोधन दिया।
  • कार्य पद्धति (कार्यकर्ता संभाल): इस सत्र में पंकज जोशी और कांतदेव ने संबोधन दिया।
  • भाजपा का इतिहास और विकास: विधायक भगवानदास सबनानी और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने इस सत्र में पार्टी के इतिहास से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताया।
  • केन्द्र सरकार की योजनाएं: केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और अभय प्रताप सिंह यादव ने इस सत्र में संबोधन दिया।
  • कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि: इस सत्र में एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और राजेन्द्र सिंह ने सत्र में जानकारी दी।
  • प्रदेश सरकार की उपलब्धियां: मंत्री विश्वास सारंग और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने इस सत्र में मप्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के कारण आए बदलावों को बताया।
  • बूथ प्रबंधन और मन की बात: इस सत्र में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और गौरव सिरोठिया, राघवेन्द्र शर्मा ने संबोधन दिया।
  • सोशल मीडिया, AI, नमो एप और संगठन एप का उपयोग: इस सत्र को सुयश त्यागी, कामना भदौरिया ने संबोधित किया।