कल भोपाल में राहुल की किसान महाचौपाल: राहुल गांधी और खरगे 24 फरवरी को करेंगे ट्रेड डील के खिलाफ हुंकार
भोपाल।
24 फरवरी को भोपाल में इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी। इस महाचौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम होगा।
राहुल से पहले भोपाल पहुचेंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल में राहुल गांधी से पहले पहुंचेंगे। एआईसीसी की ओर से एमपी कांग्रेस को दी गई जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे निजी होटल में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया है कि अभी राहुल गांधी और खरगेजी के आने का ऑफिशियल पत्र नहीं आया है, लेकिन मौखिक रूप से बातचीत हो चुकी है और दोनों ही आ रहे हैं। हमारी तैयारी उसी हिसाब से है।
जवाहर चौक पर होगी महाचौपाल
कांग्रेस ने राहुल-खरगे की महाचौपाल के लिए लाल परेड ग्राउंड, जवाहर चौक की परमिशन मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने जवाहर चौक पर सभा की अनुमति दी है। जवाहर चौक पर दो बड़े डोम बनाए गए हैं।

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप