भोपाल। 
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के करीब अचारपुरा गांव में किसानों के बीच 'खाट पंचायत' की. पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन कर भारतीय किसानों की 'आर्थिक हत्या' के फरमान पर हस्ताक्षर किए हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच से ही अपने पिता को फोन लगाकर खेती के घाटे का लाइव उदाहरण पेश किया। किसानों के सामने ही पटवारी ने अपने मोबाइल से पिता को कॉल लगाया और पूछा, आप कहां हो? तो उसके पिताजी ने कहा कि मैं बल्ली वाले खेत में हूं.'' पटवारी ने अगला सवाल पूछा कि वहां क्या कर रहे हो? तो उसके पिताजी कह रहे हैं कि आलू निकाल रहे हैं. तो वह फिर पूछ रहा है कि इस बार आलू का क्या भाव है? तो वह कह रहे हैं- ''9 रुपये किलो है.'' कांग्रेस नेता पिता से आगे पूछते हैं, ''क्या यह दाम सही है इस बार?'' उधर, से पिताजी बोल रहे हैं- ''नहीं, इसमें तो खाद-बीज का ही पैसा निकलेगा. मुनाफा नहीं''  तो फिर पटवारी बोलते हैं, ''मैं इसीलिए मना करता हूं कि आलू नहीं बोना चाहिए. गेहूं का क्या हाल है? तो उसके पिताजी कहते हैं कि गेहूं भी बारिश के चलते आड़े हो गए मतलब नीचे गिर गए हैं. इस पर पटवारी ने कहा कि "जब मेरे घर में 90 बीघा जमीन होने के बाद भी खेती घाटे का सौदा है, तो छोटे किसानों का क्या हाल होगा? इसीलिए मैं कहता हूं कि भाजपा ने किसानों को खून के आंसू रुलाया है."