विधानसभा में ‘ख्याली पुलाव’ के साथ कांग्रेस का विरोध, बजट सत्र के चौथे दिन सरकार घिरी
भोपाल।
ख्याली पुलाव की थाली लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह ख्याली पुलाव की थाली है। सरकार ने यह किसानों के लिए कहा था कि उनकी आय दुगुनी होगी। किसान खाली थाली में सपना देख रहा है। एमएसपी नहीं मिल रही है। युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खोले जाने की भी बात कही गई थी, बड़-बड़े पोस्टर और विज्ञापन लगे लेकिन पिछले 2 साल से सरकार कोई भर्ती नहीं कर पा रही है। युवा सपना देख रहे हैं कि ख्याली पुलाव की सरकार उन्हें नौकरी देगी। लाडली बहन इंतजार कर रही है कब उन्हें 3000 रुपये मिलेंगे। बिजली के बिल कम नहीं हुए बिजली के बल बढ़ रहे हैं। आम व्यक्ति परेशान है। यही हाल अस्पतालों का है स्टाफ नहीं है, डॉक्टर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में ठीक से लोगों का इलाज नहीं होता। आदमी जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में पेयजल व्यवस्था, वित्तीय अनियमितता और नई आबकारी नीति जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ करीब 80 याचिकाएं पेश की जाएंगी। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने जबलपुर में घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने की योजना में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा है। वे योजना के क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समन्वय पर सरकार से जवाब तलब करेंगे। कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने अनूपपुर जिले के शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पुष्पराजगढ़ में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग से इस संबंध में जवाब और जांच की मांग की जा रही है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वाणिज्यिक कर एवं आबकारी विभाग से जुड़ी वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति पर सदन में विस्तृत वक्तव्य देंगे। राजस्व, नियंत्रण व्यवस्था और पारदर्शिता के मुद्दों पर चर्चा संभावित है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। विभिन्न दलों के विधायक सरकार की प्राथमिकताओं और घोषणाओं पर अपने विचार रखेंगे।

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह